IND vs NZ: भारत ने T20 में हासिल की सबसे बड़ी जीत....
IND vs NZ: भारत ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत ली है। उसने न्यूजीलैंड को तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 168 रन से हरा दिया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई।
टी20 इतिहास में टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में आयरलैंड को 148 रन से हराया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टी20 इतिहास में यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले पाकिस्तान ने उसे 2010 में 103 रन से हराया था। हार्दिक की कप्तानी में पिछले साल टीम इंडिया ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, इस साल श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत लिया।
शुभमन गिल ने लगाया शतक: भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। डेरेल मिचेल ने 35 और कप्तान मिशेल सैंटनर ने 13 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी ने दो-दो विकेट लिए।
खराब रही भारत की शुरुआत: कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ईशान किशन और शुभमन गिल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन किशन एक बार फिर फेल हो गए। वह तीन गेंद पर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। किशन को माइकल ब्रैसवेल ने एलबीडब्ल्यू किया।
त्रिपाठी और गिल ने पारी को पटरी पर लाया: एक विकेट गिर जाने के बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद पर 80 रन की साझेदारी की। त्रिपाठी ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 22 गेंद पर ही 44 रन ठोक दिए। वह टी20 में अपने पहले अर्धशतक के करीब थे, लेकिन ईश सोढ़ी की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए। त्रिपाठी ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।
गिल को मिला सूर्यकुमार और हार्दिक का साथ: त्रिपाठी के आउट होने के बाद गिल ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार 13 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद क्रीज पर आए कप्तान हार्दिक पांड्या ने गिल का बखूबी साथ दिया। पांड्या ने 17 गेंद पर 30 रन बनाए। उन्होंने गिल के साथ 40 गेंद पर 103 रनों की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल, ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी और डेरेल मिचेल ने एक-एक विकेट लिए।
ईरान से 550 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित निकाला, एस जयशंकर ने आर्मेनिया को धन्यवाद कहा
इंदौर में ट्रैफिक का सिरदर्द खत्म होगा, पिगडंबर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
दो गर्लफ्रेंड छोड़कर भागा नाइजीरिया, मिलने आया तो पुलिस ने पकड़कर डिपोर्ट किया
फतवे को लेकर विवाद, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी का हमला: मुफ्ती 420 है
CM मोहन यादव ने PM मोदी से मुलाकात, कृषि कल्याण वर्ष के कामों की दी जानकारी
