सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की CJI को चिट्ठी
पंजाब और हरियाणा से किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि किसानों के दिल्ली से सटी सीमाओं को घेरने की वजह से यहां आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस घटनाक्रम के बीच सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अदिश अग्रवाल ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को किसानों के कूच को लेकर चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस पत्र में दिल्ली घुसने की कोशिश करने वाले किसानों पर कार्रवाई की मांग की है।चिट्ठी में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में घुसकर समस्या खड़ी करने और लोगों के आम जनजीवन को प्रभावित करने वाले किसानों पर स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करे। एससीबीए अध्यक्ष ने मांग की है कि सीजेआई अदालतों को यह भी निर्देश दें कि कोर्ट में वकीलों की गैरमौजूदगी में वह कोई भी बड़ा फैसला न दें।
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
