भगवान श्रीकृष्ण का 1008 कमल पुष्पों से पूजन
मथुरा । यूपी के मथुरा में 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई गई। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर नंदलाल का 1008 कमल पुष्पों से पूजन किया गया। 11 बजकर 55 मिनट पर 5 मिनट के लिए पट बंद कर दिए थे। 12 बजकर 5 मिनट पर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को गर्भ गृह से बाहर लाया गया।
सोने से सजी चांदी की कामधेनु गाय के दूध से भगवान कृष्ण का अभिषेक हुआ। इसके बाद भगवान को चांदी के कमल पर बिठाकर 5 क्विंटल पंचामृत से स्नान कराया। यह अभिषेक रात 12 बजकर 40 मिनट तक चला। वहीं ओडिशा के भुवनेश्वर, कोलकाता में इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कर्नाटक के बेंगलुरु में भी इस्कॉन मंदिर में विशेष पूजा की गई। गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर के पट रात 2.30 बजे तक खुले रहे।
अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
