हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी की धूम बाजारों में दिखाई देने लगी है। लोगों ने अपने घरों में गणपति स्थापना से पहले सफाई का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों में हर साल दस दिन के लिए बप्पा की स्थापना करते हैं।

गणेश उत्सव का यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन तक चलता है। इन दस दिनों में जहां-जहां भी बप्पा को स्थापित किया जाता है, वहां लोग अच्छे से तैयार होकर जाते हैं। इसके साथ ही दस दिनों तक बप्पा को अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है।

आज के लेख में हम आपको गणपति के लिए कलाकंद बनाना सिखाएंगे ताकि आप घर पर कलाकंद का भोग लगाकर बप्पा को खुश कर सकते हैं। कलाकंद को बनाना काफी आसान है तो आइए आपको इसकी आसान रेसिपी बनाते हैं।

कलाकंद बनाने के लिए जरूरी सामान

फटा- डेढ़ किलो
कंडेंस्ड मिल्क- 200 ग्राम 
मिल्क पाउडर- 2 चम्मच
कटा पिस्ता- 5 पीस
केसर के धागे- 5 से 7 पीस

विधि

कलाकंद बनाने के लिए आपको सबसे पहले दूध को उबालने के बाद नींबू या फिर सिरका डालकर फाड़ लेना है। इसके बाद एक साफ और सूती कपड़े की मदद से छेना को छानकर अलग रख लें। अब छेना को पानी से धोकर सही से साफ कर लें ताकि इसकी स्मैल खत्म हो जाए।

अब छेने से पानी निकाल लें और सही से इसे साफ कर लें। अब एक बाउल में छेना लेकर इसे सही से ब्लेंड कर लें। अब इस बाउल में दो चम्मच दूध पाउडर, 200 ग्राम कंडेस्ड मिल्क और बाकि चीजें डालकर सही से मिलाएं।

इसके बाद एक पैन लें और उसमें इस मिश्रण को डालकर अच्छे से चलाएं।  कंडेस्ड मिल्क काफी मीठा होता है, ऐसे में आप इसमें चीनी ना ही डालें।

कुछ देर पकाने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें। प्लेट में पहले घी जरूर लगा लें, ताकि ये चिपके नहीं। अब इसे ठंडा करके बर्फी के आकार में काट लें और फिर बप्पा को इसका भोग लगाएं।