प्रदेश भर में दुधारू पशुओं को लगेंगे नि:शुल्क टीके
भोपाल । प्रदेशभर में दुधारू पशुओं को अब बीमारियों से बचाव के लिए नि:शुल्क टीका लगाया जाएगा।अभी पशुपालकों से प्रति टीका एक रुपये लिया जाता है। राज्य सरकार ने चुनाव पूर्व भाजपा के संकल्प पत्र की एक और घोषणा पूरा कर दी है। इस संबंध में पशुपालन संचालनालय ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। इससे प्रदेश के लगभग तीन लाख दुधारू पशुओं को लाभ मिलेगा। संचालक पशुपालन डा.आरके मेहिया ने बताया कि जल्द ही राज्यस्तरीय पशु कल्याण समिति की बैठक होने वाली हैं।इसमें मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद जिला स्तरीय बैठकें कर टीकाकरण शुरू किया जाएगा। दुधारू पशुओं में मुख्य रूप से चरका, खुरपका, मुंहपका, गलघोटू, लंपी स्किन डिसीज (एलएसडी), ब्रुसेला जैसे संक्रामक रोग फैलते हैं, जिनमें टीकाकरण प्रभावी होता है। बता दें कि दुधारू पशुओं में अधिकतर संक्रामक बीमारी की चपेट में आते हैं। एक से दूसरे में यह बीमारियां जल्दी फैलती हैं। संक्रमण बढ़ने पर उपचार के बाद भी पशु ठीक नहीं हो पाते।
उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ओडिशा अस्पताल आग: चार अफसर निलंबित, बीजेडी ने कहा ‘दिखावा
पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए सनातन संस्कृति की पवित्र धारा का अभियान है जल गंगा संवर्धन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर का काला खेल उजागर
