जब भी बात बी-टाउन की ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्रियों की आएगी तो उसमें मौनी रॉय का नाम जरूर लिया जाएगा। पर्दे पर अपनी अदाकारी और सोशल मीडिया पर ग्लैमरस अवतार, मौनी ने दोनों चीजों से फैंस का दिल जीता है। उनके स्टाइल स्टेटमेंट के तो लोग दीवाने हैं।

मौनी रॉय को इंडस्ट्री में डेढ़ दशक से ज्यादा का वक्त हो गया है। पहले एक्ट्रेस ने टीवी पर राज किया और अब बॉलीवुड व ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। फैशन के मामले में मौनी का कोई तोड़ नहीं है। बोल्ड से बोल्ड आउटफिट हो या फिर संस्कारी अवतार, मौनी हर लुक में खुद को फिट करना जानती हैं। उनका हालिया लुक भी फैंस के बीच छा गया है।

'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुक्रवार को कई गॉर्जियस फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री गोल्डन शिमरी ड्रेस में हसीन लग रही हैं। बोल्ड आईज और न्यूड लिप-शेड के साथ मिनिमल मेकअप और खुले बालों में मौनी रॉय गजब ढा रही हैं।

कैमरे के सामने मौनी इठलाती - बलखाती हुई पोज देते हुए फैंस की धड़कनें तेज कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हमेशा अपने लुक से फैंस का दिल चुराया है और एक बार फिर उनकी अदाओं पर लोग मर मिटे हैं।

मौनी रॉय की तस्वीरों से नहीं हट रही फैंस की निगाहें

हमेशा की तरह मौनी की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। कोई उन्हें 'ब्यूटी क्वीन' बता रहा है तो कोई उन्हें 'गॉर्जियस', 'बोल्ड', 'हॉट' और 'स्टनर' कह रहा है। मौनी ने अपनी कातिल अदाओं से फैंस को दीवाना बना दिया है।

बता दें कि मौनी रॉय की अपकमिंग वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' हॉटस्टार पर 13 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, जिसमें ताहिर राज भसीन लीड रोल में हैं।