आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ीं नौ बकरियों की मौत
छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी नौ बकरियों की मौत का मामला सामने आया है। बकरियों का पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया गया है। घटना जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र के सकेरा गांव की है, जहां बारिश के चलते बकरियां पेड़ के नीचे खड़ी हुईं थीं, इसी दौरान बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसके चलते पेड़ के नीचे खड़ी बकरियों में से नौ बकरियों की मौत हो गई।
बारिश के दौरान बकरियां भीगने से बचने के लिये पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं थीं। इसी दौरान बादलों की गरज के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़ीं नौ बकरियां उसकी चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना और मामले की जानकारी लगाने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच और कार्यवाही में जुट गई है।
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
