भोपाल | मध्य प्रदेश के कुख्यात किन्नर डॉन को भोपला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किन्नरों में आतंक मचाने वाली काजल मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पिछले दिनों दो थाना क्षेत्रों में घर में घुसकर मारपीट का आरोप है। साथ ही आरोपी ने एक अन्य किन्नर पर हमला कर अड़ीबाजी करने और बाल काटने की घटना को भी अंजाम दिया था।

दरअसल इन सभी घटनाओं को अंजाम देने के बाद से काजल फरार चल रही थी। किन्नर डॉन को पुलिस ने मंगलवारा क्षेत्र स्थित फ्लैट फार्म नंबर 6 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुबंई भागने की फिराक में थी। और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ा। साथ ही आरोपी पर 3000 का ईनाम घोषित था। फिलहाल इस मामले में एक फरार आरोपी किन्नर कायनात की तलाश में पुलिस जुटी है।

इस वारदात के बाद किन्नरों के गुट ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई थी। अधिकारियों के आदेश के बाद आधा दर्जन थाने की पुलिस काजल की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किन्नर काजल पर एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज है।