पेट्रोल और डीजल की कीमतें सोमवार 12 दिसंबर 2022 को भी स्थिर रहीं। दिल्ली सहित देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 96.72 रुपये प्रति लीटर और 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहे हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।सोमवार सुबह कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट आई है। इसको देखते हुए इस बात के कयास एक बार फिर लगाए जाने लगे हैं कि क्या भारत में पेट्रोल डीजल की कीमत घटाई जानी चाहिए।हालांकि 12 दिसंबर 2022 को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई राहत नहीं दी है।दिल्ली सहित चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है।इसके अलावा देश के बाकी शहरों का भी लगभग यही हाल है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं।इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं।पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।