दर्दनाक सडक़ हादसा: पति की मौके पर मौत,पत्नी की हालत गंभीर
बिलासपुर । जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार दोपहर एक सडक़ हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई वही पीछे बैठी महिला घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के पताईडीह मोड के आगे आई टी आई से पहले सोमवार दोपहर 3:30 बजे के आसपास पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहर्सी निवासी दुजराम सोनी पिता हरिराम सोनी उम्र लगभग 50 वर्ष अपनी पत्नी के साथ किसी काम से पचपेड़ी तरफ आया हुआ था जो अपना काम निपटाकर अपनी बाइक क्र. ष्टत्र 10 ङ्ग 2557 से वापस अपने घर जा रहे थे, तभी पताईमोड के आगे बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगे बबूल के पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक चला रहे दूजराम की मौके पर ही मौत हो गई वही बाइक में पीछे बैठी मृतक की पत्नी घायल हो गई। जिसकी सूचना सडक़ से गुजर रहे राहगीरों ने डायल 112 को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां घायल महिला का इलाज जारी है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज आगे की जांच में जुट गई हैं।
'क्या उनकी टिप्पणी गंभीरता से लेनी चाहिए'? 'द केरल स्टोरी 2' पर अनुराग कश्यप के किया तंज तो बोले विपुल अमृतलाल
बेटों का अदम्य साहस: आंखों में आंसू, दिल में देश; पिता को खोकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों के त्याग-हौसले को सलाम
मुश्किल में घिरे माही: झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को क्यों थमाया नोटिस? आवासीय प्लॉट से जुड़ा है मामला
साहिल का पचासा, इकबाल भी शतक लगाकर क्रीज पर; जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 के पार
कोलकाता में भारत का दमदार रिकॉर्ड, इडेन गार्डेंस बना टीम इंडिया का किला
