पीएम मोदी दिल्ली में आज करेंगे अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन का उद्घाटन
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 सितंबर, 2023 को सुबह 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे। न्याय प्रदान प्रणाली में उभरती चुनौतियां विषयक अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023 का आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया कर रहा है। यह आयोजन 23-24 सितंबर, 2023 को किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न कानूनी विषयों पर सार्थक संवाद और चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार किया जाएगा तथा विचारों व अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कानूनी विषयों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और समझ को मजबूत किया जाएगा। देश में पहली बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में उभरते कानूनी रुझान, सीमा पार मुकदमों की चुनौतियां, कानूनी तकनीक, पर्यावरण कानून आदि विषयों पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित न्यायाधीश, कानूनी प्रोफेशनल और वैश्विक कानूनी समुदाय के जानकार हिस्सा लेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
