जोर शोर से चल रही निकाय चुनाव की तैयारियां
बिलासपुर । स्थानीय नगरीय निकाय आम निर्वाचन अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी के द्वारा सभी नगरीय निकाय के लिए नियुक्त अनुविभाग स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रार्थना सभा भवन जल संसाधन परिसर बिलासपुर में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एम टी आलम के द्वारा सभी अनुविभाग स्तर के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1,2,3 के कर्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत कराया गया। चुनाव में उपयोग में लाये जाने वाले मतपत्र एवं मतपत्र लेखा के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही चुनाव में प्रयोग लाये जाने वाले गोदरेज एवं एम पी टाइप मतदान पेटी एवं उनकी सीलिंग प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
बेटों का अदम्य साहस: आंखों में आंसू, दिल में देश; पिता को खोकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों के त्याग-हौसले को सलाम
मुश्किल में घिरे माही: झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को क्यों थमाया नोटिस? आवासीय प्लॉट से जुड़ा है मामला
साहिल का पचासा, इकबाल भी शतक लगाकर क्रीज पर; जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 के पार
कोलकाता में भारत का दमदार रिकॉर्ड, इडेन गार्डेंस बना टीम इंडिया का किला
भोपाल रेप और धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, ‘शर्ट’ कोड वर्ड से पब-लाउंज में ड्रग्स सप्लाई
