मार्च की शुरुआत के साथ ही होली की तैयारियां भी जोरों-शोरों से शुरू हो जाएंगी। रंगों का यह त्योहार अब कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में अब हर कोई इस खास दिन के लिए कुछ न कुछ खास प्लान कर रहा है। होली के आते ही कई लोग होली पार्टी की भी प्लानिंग करने लगे हैं। ऐसे में आप भी अगर किसी होली पार्टी में जा रही हैं और एक स्टाइलिश लुक की तलाश में हैं, तो इन अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

जान्हवी कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अक्सर अपने ड्रेसिंग स्टाइल से फैंस का दिल जीत लेती हैं। वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल एक्ट्रेस हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। अगर आप होली के लिए कोई परफेक्ट आउटफिट तलाश कर रही हैं, तो जान्हवी कपूर के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। सफेद स्लीवलेस कुर्ती के साथ लाल दुपट्टा और मटैलिक चूड़ियां आपको परफेक्ट होली लुक देगी।

सारा अली खान

होली पर स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप सारा अली खान के इस आउटफिट को भी कैरी कर सकती हैं। सफेद रंग के कुर्ते के साथ मल्टी-कलर दुपट्टा आपको परफेक्ट होली वाइब्स देगा। साथ ही मल्टी-कलर मोजरी और बैंगल्स के साथ आप अपने इस लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

होली पार्टी में अगर आप कुछ वेस्टर्न ट्राई करना चाहती हैं, तो देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की तरह सफेद रंग की शॉर्ट ड्रेस कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ बालों का बन बनाया हुआ है। वहीं, ऑक्सिडाइस्ड जूलरी एक्ट्रेस को बेहद स्टाइलिश बना रही है। ऐसे में आप भी कूल होली कुल के लिए प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर सकती हैं।

आलिया भट्ट

अगर आप होली पार्टी में कुछ ट्रेडिशनल ट्राई करना चाहती हैं, तो अभिनेत्र आलिया भट्ट की इस साड़ी को कॉपी कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट वाली इस सफेद रंग की साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने सिल्वर रंग के बड़े झुमके और बालों में गुलाब का फूल भी लगाया है।

कियारा आडवाणी

होली पार्टी के लिए अगर आप कुछ सिंपल और डिसेंट ढूंढ रही हैं, तो कियारा आडवाणी ते इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। काले रंग की जींस या जैगिंग्स के साथ आप सफेद रंग का क्रॉप टॉप कैरी कर सकती हैं। साथ ही इस लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए आप कियारा की तरह डेनिम जैकेट और ब्लैट कैप भी पहन सकती हैं।