साहिबाबाद के मोती महल बिल्डिंग में धूं-धूं कर जला रेस्टोरेंट
नई दिल्ली । कोतवाली क्षेत्र स्थित मोती महल बिल्डिंग के ऊपर बने रेस्टोरेंट में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना पर अग्निशमनकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन अब तक पूरी तरह से बुझी नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। साहिबाबाद फायर स्टेशन से दो, वैशाली से तीन और कोतवाली से दो फायर टेंडर मंगा कर रात करीब एक बजे आग पर काबू पाया गया। आग पूरी तरह से बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग में कोई फंसा नहीं था। आग लगने का कारण का भी अभी पता नहीं चला है।
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
