देश की स्वतंत्रता के जश्न को हर भारतीय काफी हर्षोल्लास के साथ मनाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन हर जगह ध्वजारोहण होता है। तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मिठाइयां बांटी जाती है। इस दिन हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जागृत हो उठती है।वैसे तो स्वंतत्रता दिवस मनाने का सबका अपना अलग तरीका होता है, लेकिन लड़कियों में स्वंतत्रता दिवस को लेकर काफी उत्साह होता है। इस दिन लड़कियां ना सिर्फ तिरंगे के रंगों के कपड़े पहनती हैं बल्कि साथ में उसी से मिलता जुलता मेकअप भी करती हैं।

ऐसे करें आई मेकअप

स्वतंत्रता दिवस के दिन अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो तिरंगे के रंगों की तरह केसरिया, सफेद और हरे रंग से आई मेकअप कर सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारा लगता है। हालांकि ये काफी कठिन पड़ता है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के दिन ऐसा आई मेकअप आपको खूबसूरत और सबसे अलग दिखने में मदद करेगा।

तिरंगे के रंगों से करें नेल आर्ट

आजकल महिलाओं और लड़कियों में नेल आर्ट कराने का काफी ट्रेंड है। ऐसे में आप घर पर ही तीनों रंगों की मदद से नेल आर्ट कर सकती हैं। आप घर पर आसानी से नाखूनों पर केस,रिया, सफेद और ग्रीन कलर का नेलपेंट लगा सकती हैं।

तिरंगा मेकअप

आप चाहें तो तिरंगा स्टाइल मेकअप भी कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस आंखों पर हरे कलर का आईशैडो, केसरिया कलर का ब्लश और सफेद बिंदी की जरूरत पड़ेगी।

तिरंगा हाईलाइटर

आजकल बाजार में कई रंगों के हाईलाइटर मिल जाते हैं। आप चाहें तो आंखों और होंठों के अलावा आप गालों पर भी तिरंगा रंग के हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये देखने में काफी अलग लेकिन प्यारा लगेगा।