15 अगस्त के दिन हर भारतीय पूरे मन से देशभक्ति के रंग में रंगा होता है। लोग अपने-अपने तरीकों से स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करते हैं। इस साल हम अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। इसके लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।अगर आप कुछ अलग तरीके से इस साल स्वतंत्रता दिवस मनाने का सोच रही हैं तो अपने हाथों पर कुछ स्पेशल सी मेहंदी लगवा सकती हैं।

हाथों पर बनाएं लहराता तिरंगा

इस स्वतंत्रता दिवस आप अपने हाथों में इस तरह से लहराता हुआ तिरंगा बनवा सकती हैं। इसके अलावा अपने हाथों में देश की एकता को भी दिखा सकती हैं। ये काफी अलग डिजाइन है।

भारत माता की तस्वीर

अगर आप कुछ अलग सी मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो इस तरह से अपने हाथों पर भारत का नक्शा बनवाएं। इसके अंदर भारत माता की तस्वीर काफी खूबसूरत लगेगी।

शहीद वीरों की तस्वीर

अगर आप आजादी के जश्न में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह के अपने हाथों में क्रांतिकारी वीरों की तस्वीर बनवा सकती हैं। इसे भारत के नक्शे के अंदर ही बनवाएं।

इंडिया गेट की तस्वीर

दिल्ली मे स्थित इंडिया गेट की तस्वीर किसने नहीं देखी होगी। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने हाथों में इंडिया गेट पर लहराते तिरंगे की फोटो बनवा सकती हैं।