तेज रफ्तार कार सवार ने 5 वाहनों को मारी टक्कर
बिलासपुर। तारबहार थाना इलाके में भीषण सडक़ हादसा सामने आया है जिसमे कार सवार ने एक एक कर 5 बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार शिव टाकीज चौक के पास स्मार्ट बाजार घूमने आए लोगो को सामने से आ रही टाटा टियागो कार क्रमांक सीजी 24 के 8779 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए 5 लोगो को टक्कर मार दी इस सडक़ हादसे में शिव टाकीज चौक के पास स्मार्ट बाजार के गार्ड को चोटे आई है वही एक एक्टीवा, बाइक समेत कई गाडिय़ों को छतिग्रस्त हो गई है।हादसे का शिकार हुए लोगों के अलावा अन्य लोग भी कार चालक को लेकर थाने पहुंच गए, बताया जा रहा है की कार सवार युवक बेमेतरा निवासी है जो शादी में शामिल होने जांजगीर जा रहे थे इसी बीच शिव टॉकीज के पास ये हादसा हो गया, बहरहाल तारबहार पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
Pakistan का दावा: 89 अफगान चौकियां नष्ट, 18 पर कब्जा; 297 Taliban लड़ाके ढेर
Afghanistan ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम, कई धमाकों से दहला इलाका
तानाशाह की बेटी का खतरनाक शौक, शूटिंग रेंज में दागीं गोलियां; पिता दे रहे ट्रेनिंग
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, एंथ्रोपिक बाहर; ओपनएआई की पेंटागन में एंट्री
हथाई खेड़ा डैम में रातों-रात सक्रिय हुआ नया मछली शिकार गैंग
