सिंगर और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने 15 अक्टूबर को अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर बेबी बंप की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

सुगंधा मिश्रा जल्द ही मां बनने वाली हैं

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है।  सुगंधा मिश्रा ने पति संकेत भोसले संग इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर करते हुए ये खुशखबरी शेयर की है। कपल ने अपने आने वाले बच्चे की जानकारी दी है।

आज यानी 15 अक्टूबर 2023 बेहद खास दिन है आज से नवरात्रि की शुरुआत हुई है।  तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'जल्द ही कोई आने वाला है। हम बिल्कुल भी इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। फोटोज में सुगंधा मिश्रा मैरून कलर के थाई-हाई स्लिट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। वहीं, संकेत पिंक शर्ट और डेनिस जींस में नजर आ रहे हैं।  

दो साल पहले की थी शादी 

सुगंधा मिश्रा और संकेत साल 2021 में शादी रचाई थी। कोरोना काल में दोनों ने बेहद सादगी से अपने परिवार के बीच शादी की थी। दोनों सालों से अच्छे दोस्त रहे और उनके अफेयर के खबरों की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। अब शादी के दो साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है।