प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्यों की गिरफ्तारी अभी भी जारी है। असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह कामरूप जिले के नगरबेरा इलाके से तीन पीएफआइ सदस्यों की गिरफ्तार की है। साथ ही पीएफआइ से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है।वहीं, पिछले महीने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के दस नेताओं को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने राज्य के कई हिस्सों में असम पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार लोगों की पहचान अमीनुल हक, अब्दुल रज्जाक, रोबिउल हुसैन, नजरूल इस्लाम भुइयां, रफीकुल इस्लाम, अबू समा अहमद, फरहाद अली, खलीलुर रहमान, मुफ्ती रहमतुल्ला और बजलुल करीम के रूप में हुई थी। इन सभी पीएफआइ से जुड़े नेताओं को गुवाहाटी, नगरबेरा, समगुरी, बारपेटा, करीमगंज और बक्सा में छापेमारी में गिरफ्तार किया गया था।