दिल्ली मेट्रो में भिड़ीं दो लड़कियां
नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर दो लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डीएमआरसी कई बार यात्रियों को चेतावनी जारी कर चुकी है। दिल्ली मेट्रो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती है। कभी किसी के बीच मारपीट, कभी डांस तो कभी रोमांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जबकि डीएमआरसी कई बार यात्रियों को चेतावनी जारी कर चुकी है। हाल ही में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कियां सीट को लेकर एक दूसरे से भीड़ गईं। दोनों के बीच काफी बहस हुई, नौबत मारपीट तक आ गई। इतना ही नहीं धमकी तक देने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक सीट के पास दो लड़कियां खड़ी हैं। एक महिला सीट के पास खड़े होकर अंग्रेजी में कहती है कि हाउ डेयर यू टच मी। इससे पहले ही दोनों के बीच बहस होती है और एक दूसरे को धक्का दे देती हैं। पहली लड़की जवाब में थप्पड़ मार देती है और इतना ही नहीं टांग अड़ाकर गिराने की कोशिश भी करती है। लेकिन दूसरी लड़की पलटवार करते हुए मारती है। दोनों के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो जाती है। दूसरी लड़की कहती है कि तू जानती नहीं है मैं कौन हूं, तुझे इतना फोड़ूंगी न। आगे कहती है कि मैं एक सिंगर हूं। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब सीट को लेकर बवाल मचा हो। महिलाओं में ही नहीं पुरूषों में भी सीट को लेकर मार पिटाई हो जाती है। कई बार लात घुंसो और मारपीट के वीडियो सामने आ चुके हैं।
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
