विनायक चतुर्थी आज, गणेश जी की पूजा से सभी समस्याएं दूर होंगी
सनातन धर्म में व्रत की अलग ही महिमा होती है। इसी कड़ी में विनायक चतुर्थी व्रत 22 जून गुरुवार के दिन है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पड़ने वाले इस व्रत के साथ ही पूजा का विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन गणपति जी की पूजा करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मान्यताओं के अनुसार, विनायक चतुर्थी व्रत के दिन भगवान गणेश की उपासना करने से बल, बुद्धि, विद्या, धन एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में साधक को सफलता प्राप्त होती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में भी पूजा जाता है, इसलिए विनायक चतुर्थी व्रत के दिन पूजा-पाठ करने से साधक के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
पूजा विधि साधक को सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए और शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। पूजा के समय गणपति जी को सिंदूर, नारियल, दूर्वा, मोदक, कुमकुम, हल्दी इत्यादि अर्पित करें।
दिन पूजा का शुभ समय
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 21 जून को दोपहर 03:09 पर होगी और इस तिथि का समापन 22 जून को शाम 05:27 पर हो जाएगा।
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
