कांग्रेस-आप अलायंस पर वीरेंद्र सचदेवा का वार
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए शनिवार को दिल्ली की सात सीटों पर आप-कांग्रेस अलायंस का एलान होने के बाद बीजेपी नेता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, सीएम अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस के साथ गठबंधन दर्शाता है कि उनका दिल्लीवासियों से जुड़ाव खत्म हो गया है। उन्होंने कहा आप जानती है कि दिल्ली की ग्रामीण आबादी के साथ ही ट्रेडर्स, मुस्लिम, दलित भी उसके साथ अब नहीं हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का फैसला कर आम आमदी पार्टी ने अपना नुकसान पहुंचाने वाला काम किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री जिनके पास दिल्ली विधानसभा में 70 में से 62 सीटें हैं, ने दिखाया है कि उन्होंने लगभग आधी दिल्ली का विश्वास खो दिया है। दूसरी तरफ दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता और सीएम अरविंद केजरीवाल के मुखर आलोचक हरीख खुराना ने, कांग्रेस-आप गठबंधन को ठगबंधन करार दिया है। उनका कहना है कि गठबंधन करने वाले लोग पंजाब में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और आरोप लगाएंगे। वहीं, लोग दिल्ली में गलबहिंयां लगाते हुए दिल्ली की जनता से वोट मांगेंगे। अब दिल्ली की जनता को यह तय करना होगा कि वो क्या करेंगे? राजधानी के लोग गठबंधन करने वालों को सबक सिखाएंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने नया गठंबंधन सामने आने के बाद बीजेपी ने जो लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति बनाई थी, वो समीकरण अब बदल जाएगा। कांग्रेस और आप का दिल्ली में चुनाव जीतना तय है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
