नई दिल्ली । दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल  की आबकारी नीति मामले में हुई गिरफ्तारी के विरोधी में इंडिया गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली करने जा रही है। इस रैली में शिवसेना-यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे  शामिल होंगे।  बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में रैली के लिए 20 हजार लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने इस रैली को लेकर जानकारी देते हुए बताया था कि 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस की ओर से बताया गया था कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के खिलाफ महारैली का आयोजन हो रहा है। अरविन्द जी का साथ देने के लिए सभी लोग 31 मार्च रविवार को रामलीला मैदान पहुंचें। अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। उन्हें पहले छह दिन के लिए रिमांड में भेजा गया था और उनकी रिमांड अब 1 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। उधर, आप नेता दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को वीडियो संदेश जारी कर दिल्लीवासियों से रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की है। पाठक ने कहा, हमारे सीएम अरविंद केजरीवाल को मोदी जी ने गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया है। उनका मकसद यही है कि केजरीवाल जी को कैसे खत्म किया जाए। संविधान को बचाने के लिए 31 मार्च की सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में आइए ताकि मोदी जी को आगे इतनी हिम्मत न हो कि वह देश के लोगों और संविधान के साथ ऐसा व्यवहार कर सकें। आप विधायक कुलदीप कुमार ने भी ऐसा ही एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा केजरीवाल जी को कैसे मोदी जी ने फर्जी तरीके से चुनाव के रास्ते हटाने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल जी ने अपनी खुशियों के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया है। गिरफ्तारी के लिए 31 मार्च को रामलीला मैदान में सभा होने वाली है,। ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे